ट्राईसिटी के लोगों के मनोरंजन के लिए थंडर जोन पहली पसंद
punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 12:18 PM (IST)

मोहाली(नियामियां) : सख्त गर्मी पडऩे के कारण ट्राईसिटी के लोगों के मनोरंजन के लिए थंडर जोम पहली पसंद बन गया है। हर रोज यहां 400 से भी अधिक लोग पूरे ट्राईसिटी से मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। जबकि रविवार वाले दिन लोगों की संख्या हजार से भी ज्यादा हो जाती है। पिकनिक सपॉट के तौर पर जाने जाते थंडर जोन में आज कल गर्मियों के दिनों में पंजाब के अन्य जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
यहां परिवार सहित फतेहगढ़ साहिब से पहुंचे गुरिंदर सिंह ने बताया कि उनको अपने परिवार के साथ थंडर जोन के ठंडे फुव्वारों में स्नान का बड़ा आनंद आया। दूसरी तरफ पंचकूला से यहां सहेलियों के साथ आई पूनम ने कहा कि मैं गर्मियों के दिनों में हर साल यहां आती हूं। यहां का वाटर पार्क मुझे बहुत
पसंद है।
जिक्रयोग है कि किसी असुखद घटना के मद्देनजर थंडर जोन के प्रबंधकों द्वारा यहां सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बहुत ज्यादा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे थंडर जोन के अंदर लगभग तीन दर्जन से भी अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन सुरक्षा कर्मचारी हर समय थंडर जोन में मौजूद रहते हैं। रविवार वाले दिन सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या लोगों की भीड़ के कारण बढ़ा दी जाती है।
थंडर जोन वाटर पार्क के संबंध में बातचीत करते हुए चेयरमैन एम.एस. बाठ, मैनेजिंग डायरैक्टर एस.एस. संघ, कार्यकारी चेयरमैन मनजीत सिंह, प्रैजिडैंट एच.एस. बाठ और अवतार सिंह सांघा ट्रस्टी ने सांझे रूप में बताया कि थंडर जोन में अम्यूजमैंट पार्क के मुकाबले गर्मियों के दिनों में वाटर पार्क में ज्यादा भीड़ रहती है। लोग ठंडे पानी में रहने का आनंद लेते हैं। थंडर जोन के जनरल मैनेजर कश्मीर सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण बहुत से स्कूलों ने भी पहले से ही थंडर जोन के ट्रिप का प्रोग्राम बनाए हुए हैं।