तीन युवक कोरोना के संदिग्ध पेशैंट, डॉक्टर को मिली छुट्टी

Saturday, Mar 14, 2020 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : पी.जी.आई. के वायरोलाजी विभाग की जूनियर रैजीडैंट डाक्टर भी कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज पाए जाने पर उसे पहले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और उसका सैंपल लेकर जांच किया गया तो वह नैगेटिव पाया गया। डॉक्टर 7 मार्च को केरल से वापस आई थी। उसे बुखार एवं कफ की शिकायत थी। 

वह खुद ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई। जांच रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। उक्त चिकित्सक को 14 दिन तक अपने हास्टल के कमरे में ही रहने को कहा गया है। इसके अलावा जी.एम.एस.एच.-16 में दो युवा संदिग्ध कोरोना वायरस के जांच के लिए आए। 

दोनों युवक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और दोनों आस्ट्रेलिया व फ्रांस से आए थे। वहीं एक व्यक्ति संदिग्ध कोरोना वायरस का मरीज जो सऊदी अरब से आया था, उसे जी.एम.सी.एच.-32 में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उक्त तीनों की सैंपल कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
 

Priyanka rana

Advertising