जीजा ने मामा-भांजे पर दागी गोलियां, ढाबे में कहा सुनी के बाद दिया वारदात को अंजाम

Tuesday, Apr 04, 2017 - 01:40 PM (IST)

मोहाली: मोहाली के सोहाना में आज सुबह गोली चलने के हडकंप मच गया। मंगलवार को सोहाना स्थित पंजाबी ढाबे पर बैठे मामा-भांजे पर आरोपी ने गोली चला दी। जानकारी के अनुसार गोली चलाने का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है घटना में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गोली चलाने वाले आरोपी को भी गोली लगी है। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह घरेलू विवाद लग रहा है। 

जीजा ने चलाई साले और उसके भांजे पर गोली...

मोहाली पुलिस के एस.पी. परमिंदर सिंह भंडार का कहना है कि सुबह 10 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्हें सूचित किया गया कि सुहाना गुरुद्वारे के पास स्थित पंजाब ढाबे पर गोली चल गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी सहित तीन लोग जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। सबसे पहले घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करतार सिंह ने साले त्रिलोक सिंह उम्र (50) और उसके भांजे हनी (24) को गोली मार दी। इस दौरान इनके बीच हुई हाथापाई भी हुई जिसमें आरोपी जीजा करतार सिंह को भी गोली लग गई। करतार सिंह रिश्ते में त्रिलोक का जीजा है और हनी त्रिलोक सिंह का भांजा है। एस.पी. बताया कि त्रिलोक को दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर है। जबकि हनी और करतार को एक-एक गोली लगी है और इनका इलाज चल रहा है।

Advertising