सिटी योगाफुल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैक्टर-17 स्थित प्लाजा हज़ारों लोगों ने लिया भाग

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैक्टर-17 स्थित प्लाजा में हजारों की संख्या में योग किया। पी.एम. मोदी ने रांची में योग के दौरान दिए गए लाइव भाषण में जैसे ही ओम शब्द का उच्चारण किया तो लोगों में खूब जोश दिखा। 

 

लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान रुके रहे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर मुख्यअतिथि थे। उन्होंने प्लाजा में तीन हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। मेयर राजेश कुमार सहित पंजाब और यू.टी. प्रशासन के तमाम आलाधिकारी भी मौजूद रहे। 

 

बदनौर ने कहा कि योग से भारत ने आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का परिचायक है।  सुबह 5 बजे से योग स्थल पर लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। 

 

पी.एम. के लाइव टैलीकास्ट भाषण के लिए प्लाजा परिसर में कई एल.ई.डी. स्क्रीन लगवाई गई थी। मोदी के भाषण के बाद 45 मिनट योग कार्यक्रम 7 से 8 बजे तक चला। प्रशासन ने सुबह 8.30 बजे तक पार्किंग और मल्टीपार्किंग को फ्री कर दिया, ताकि लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़ा कर सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News