अब से शमशान घाट में मिलेगी यह खास सुविधा

Sunday, Jun 18, 2017 - 06:23 PM (IST)

चंडीगढ़ (विजय) : बीमारी या घायलावस्था में चलने फिरने और उठ पाने में असमर्थ गायों की सेवा हेतु गौरी शंकर सेवा दल गौशाला सैक्टर-45 ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला को यंत्र प्रदान किया। इस कार्य की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने की। टंडन के साथ पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, कंवर राणा, गुरप्रीत ढिल्लों, सेवा दल के अध्यक्ष रमेश निक्कू, राम लोक शर्मा, दिलीप रावत, भूपिंद्र शर्मा, रमेश तिवारी और बाला जी प्रचार मंडल के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। 

 

इस अवसर पर गौरी शंकर सेवा दल की और से गोग्रास के लिए एक रेहड़ी का भी शुभारंभ किया और सैक्टर-25 के श्मशानघाट को गाय के गोबर से बने उपले प्रदान दिए। गौरतलब है अब सैक्टर-45 की गौशाला सैक्टर-25 के श्मशान स्थल पर जलाए जाने वाले उपलों को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर टंडन ने कहा कि गाय की सेवा से हमें फल प्रदान होता है। पहले गाय से केवल दूध ही प्राप्त किया जाता था परन्तु अब दूध के साथ साथ उसके गोबर से उपले और टाइल और उसके गौमूत्र से अब देश में लाखों लोग इसके लाभकारी गुणों से फायदा ले रहे हैं। 
 

Advertising