कौन बनेगा करोड़पति में इस शख्स ने जीती नई डैटसुन रेडी-गो

Friday, Sep 22, 2017 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़, (संघी): अम्बाला निवासी राजेश सैनी लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के एक विशेष हिस्से में शामिल होकर नई डैटसुन रेडी-गो के दूसरे विजेता बन गए। सैनी को आज यहां जोशी निसान डीलरशिप में आर.एम. गुरजीत सिंह द्वारा डैटसुन रेडी-गो कार सौंपी गई।

 सैनी ने ‘जियो घर बैठे, जीतो जैकपॉट’ में पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर दिया। उन्होंने के.बी.सी. के दूसरे एपिसोड में इस विशेष हिस्से में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर दिया था और अब वे नई डैटसुन रेडी-गो के गौरवपूर्ण विजेता बन गए हैं।

Advertising