पी.यू. कैंपस में अब बंदरों को भगाने के लिए अपनाया जाएगा यह तरीका

Friday, May 18, 2018 - 11:15 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पी.यू.कैंपस में बंदरों को भगाने के लिए पी.यू. प्रबंधन ने लंगूर की आवाज निकालने वाले 4 लोगों से करार किया है, जिनकी ड्यूटी सैक्टर-14 और सैक्टर-25 में होगी। जहां भी बंदर होंगे ये लोग वहां लंगूर की आवाज निकालकर उन्हें भगाएंगे। कैंपस में बंदरों द्वारा कई स्टूडैंट्स को काट खाने की घटनाएं होने के बाद पी.यू. प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। 

 

बंदर हिंदी विभाग में एक प्रोफैसर के कमरे में भी आतंक मचा चुके हैं, जिसके बाद विभाग ने बिल्डिंग पर जाल लगा लिया था। सैशन-2015 में हॉस्टल नंबर3 से एक लड़की  ने बंदर से बचने क लिए तीसरे फ्लोर से छलांग लगा दी थी। लड़की चोटिल हो गई थी। पी.यू. के फार्मस्यिूटिकल विभाग, म्यूजिक विभाग, फाईव ईयर लॉ से लेकर थ्री ईयर लॉ, पी.यू. के आर्ट्स विभाग और अन्य विभाग व हॉस्टलों में बंदरों का आतंककाफी ज्यादा है। 

 

लंगूर हटाने के बाद ऐसे हुई थी हर योजना फेल 
कैंपस में पहले बंदरों को भगाने के लिए लंगूर की आवाज निकालने के लिए 4 लोग पहले भी रखे गए थे पर इनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति काम पर आता था। इसके बाद इन्हें हटा दिया था। वहीं लंगूर की आवाज निकालने वाले इलैक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमैंट की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन इससे क्लासिज पर असर पड़ता था। 

 

इस पर इन्हें हटा दिया था। वहीं इससे पहले पी.यू. कैंपस में बंदरों के आतंक से बचने के लिए लंगूर भी रखे गए थे पर इन्हें वाइल्ड लाइफ के निर्देशन के हिसाब से हटा लिया गया। इसके बाद बंदरों के आतंक से बचने के लिए पी.यू. प्रबंधन ने कई योजनाएं बनाईं पर योजनाएं सफल नहीं हो सकीं। 

Punjab Kesari

Advertising