केनरा बैंक के ATM में क्लोनिंग मशीन लगाने के मामले में तीसरा केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 11:06 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-17 स्थित केनरा बैंक के ए.टी.एम. के अंदर कार्ड क्लोनिंग मशीन लगाने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया। बैंक स्टाफ ने ए.टी.एम. के अंदर मिली क्लोनिंग मशीन पहले ही पुलिस को सौंप रखी है। सैक्टर-17 स्थित केनरा बैंक के मैनेजर योगेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। 

 

मैनेजर योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सैक्टर-35 के ए.टी.एम. में क्लोनिंग मशीन मिलने के बाद जब सैक्टर-17 स्थित ए.टी.एम. चेक किया तो उसके अंदर क्लोनिंग मशीन लगी हुई मिली। क्लोनिंग मशीन कीपेड के ऊपर कवर के पीछे लगाई हुई थी। 

 

बैंक मैनेजर ने वीडियो बनाई और सूचना पुलिस को दी थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने र क्लोनिंग मशीन जब्त कर डी.डी.आर. दर्ज की थी। पुलिस ने पांच दिन की जांच के बाद अज्ञात दो युवकों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों को सी.सी.टी.वी. की मदद से तलाश रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News