चोरों ने बंद घर और दुकान को बनाया निशाना

Friday, Jul 23, 2021 - 01:27 AM (IST)

जीरकपुर, (गुरप्रीत): शहर में चोरों के हौसले बुलंद है और आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं। जीरकपुर पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 
जानकारी अनुसार पहली चोरी जीरकपुर क्षेत्र की फ्रैंड्स एन्क्लेव के मकान-37 में हुई।  उक्त मकान मालिक राज कुमार निवासी एस.सी.एफ. 13 सैक्टर 23 डी चंडीगढ़ ने बताया कि उसका बिजनेस है और एक मकान फ्रैंड्स एन्क्लेव में है, जहां काफी सामान रखा है। वह इस मकान में कभी-कभार आता है। कुछ दिन पहले पड़ोसी जगमीत सिंह ने फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे हैं।

 

जब मौके पर आ कर देखा तो ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। मकान में रखी 4 मोटरों और कुछ मशीनों से पीतल के स्पेयर पार्टस नहीं थे। 
21 जुलाई को वह जब दोबारा मकान में चक्कर मारने आया तो उसने देखा मकान के ताले टूटे हुए हैं और जब अंदर घुस कर देखा तो 3 महिलाएं जिनके हाथ में थैले थे, वह उसे देखकर बाहर की ओर भागी। शोर मचाने पर सोसायटी के चौकीदार धर्म सिंह और पड़ोसी जगमीत सिंह ने उक्त महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा। काबू महिलाओं की पहचान जिना, हिना और सुमन निवासी अंबाला के रूप में हुई। जांच अधिकारी ए.एस.आई. हरभेज सिंह ने बताया कि उक्त महिलाओं को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। 

 

सिग्मा सिटी चौक के पास दुकान में चोरी
लोहगढ़ स्थित सिग्मा सिटी चौक का है, जहां एक कपड़े की दुकान से चोरों की तरफ से दुकान के ताले तोड़कर सामान और नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जसपाल मोदगिल निवासी शर्मा ने बताया कि सिग्मा सिटी चौक पर कपड़े की दुकान है जिसे 19 जुलाई को बंद करके गया था। सुबह देखा कि ताले टूटे थे और दुकान का सामान बिखरा था। गल्ले में रखे 17 हजार की नकदी गायब थी।  ए.एस.आई. भूपिन्दर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच जारी है। 

AJIT DHANKHAR

Advertising