घर के ताले तोड़े, नकदी और गहने चुराए

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 11:39 AM (IST)

कुराली(बठला) : गांव कालेवाल में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों के गहने चोरी कर लिए। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दविन्द्र सिंह कालेवाल ने बताया कि लगभग 11 बजे वह किसी काम के लिए शहर गए हुए थे। जब वे डेढ़ घंटे के बाद घर आए तो घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से हजारों की नकदी और लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए। एस.एच.ओ. कैलाश बहादर ने मौके पर जांच की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News