शहर में चोरों ने किया पुलिस की नाक में दम, फुटेज होने के बावजूद अनसुलझी यह वारदातें

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 11:43 AM (IST)

मोहाली(राणा) : शहर में पुलिस विभाग के साथ-साथ पी.सी.आर. व पी.सी.आर. बाइक में काफी बढ़ौतरी हुई हैं। इसके बाद शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहीं नहीं कई वारदातें तो ऐसी हैं जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो चुकी हैं फिर भी पुलिस आरोपियों को तालाशने में सफल नहीं हो पाई है। 

 

ऐसी वारदातों से रिहायशी लोग भी काफी दशहत में जीने को मजबूर हैं। क्योंकि अगर कोई परिवार प्रोग्राम अटैंड करने के लिए घर से बाहर जाता है तो पीछे से चोर उस घर को निशाना बना देते हैं। 

 

ये हुई वारदातें :
-फिल्म प्रोडक्शन के मालिक गौरव शर्मा ने अपनी बैलेरों घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे 5 मार्च की रात डेढ़ बजे दो व्यक्ति उसकी कार को चुरा गए। यह पूरा वाक्या घर के सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। 

-4 मार्च को थाना फेज-8 से करीब आधा किलोमीटर दूर फेज-9 स्थित आई.एस. बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास खड़ी कार को चोरों ने चोरी कर लिया। कार के मालिक भामा ने पुलिस को शिकायत दी। यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

-8 फरवरी को मटौर में रहने वाला डिफैंस मंत्रालय के अधिकारी कुलदीप सिंह अपनी पत्नी व पिता के साथ खरड़ गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा था और अंदर सामान बिखरा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। चोर उनके घर से इलेक्ट्रनिक का सामान, ज्वैलरी चुरा गए। 

-7 फरवरी को फेज-7 की कोठी में दंपति से गनप्वाइंट पर लूटने की वारदात घटी थी। इन लुटेरों को भी मटौर थाना पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।  

-29 जनवरी को फेज-6 के सिविल अस्पताल में खरड़ निवासी अभी सिंह अपनी डेढ़ महीने की गर्भवती पत्नी के साथ गया हुआ था। पर्ची बनवाने के लिए लाइन में पत्नी लग गई। उसका पति छोटे बच्चे को लेकर बाहर बैठ गया। पत्नी के हाथ में लिफाफा था, जिसमें मोबाइल फोन, 4 हजार कैश, आधार कार्ड व मंगलसूत्र था। जो चोरी हो गया। अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक करने पर पता चला कि कुर्सी पर बैठी एक महिला उसका लिफाफा लेकर जा रही थी। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला। 

-10 जनवरी चोरों ने सैक्टर-78 स्थित मार्बल व्यापारी रवि महेशवरी के घर से करीब 25 हजार नकदी, सोने व चांदी के गहने समेत महंगी साडिय़ां चोरी कर ले गए हैं। 

-9 मार्च दिन के समय खरड-लांडरा रोड पर स्थित सोमनाद लैंडमार्क सोसायटी के फ्लैट नंबर 402 से 63 तोले सोने की ज्वैलरी, डायंमड सेट और कैश चोरी कर लिया गया। जिन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया, उनकी सफेद रंग की कार सी.सी.टी.वी. कैमरे मे कैद हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News