चोरों ने डैंटल क्लीनिक को निशाना बना उड़ाई नकदी

Friday, Feb 23, 2018 - 06:46 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर-46 स्थित डाक्टर नितिन चोपड़ा के डैंटल क्लीनिक को निशाना बनाते हुए चोर यहां काऊंटर में रखे 10 हजार रूपए पर हाथ साफ कर गए। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने डाक्टर नितिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

जानकारी के अनुसार पंचकूला के रहने वाले डाक्टर नितिन चोपड़ा पिछले काफी समय से सैक्टर 46 स्थित शोरूम में अपना डैंटल क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार को रात करीबन 9 बजे वे क्लीनिक बंद कर गए थे। वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे क्लीनिक आए तो देखा कि काऊंटर में रखी 10 हजार रूपए की नकदी नहीं है। 

 

गहनता से जांचने पर उन्होंने पाया कि क्लीनिक के पिछले तरफ खुलने वाली खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस यहां आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच में जुटी है।

Advertising