चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, ले उड़े सोने के गहने और कैश

Sunday, Jan 14, 2018 - 10:51 AM (IST)

कुराली(बठला) : वार्ड नंबर-2 के एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में बेटी की शादी के लिए बनवाए लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर लिया। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

 

परमजीत कौर पत्नी हरमेश सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी की सगाई करने के लिए गए हुए थे। जब घर वापस आए तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर बेटी के विवाह के लिए घर में रखे गहने जिसमें चार सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी कांटे, तीन जोडिय़ां झांझरें, मोबाइल और लगभग 50 हजार रुपए चुरा ले गए। पुलिस ने मौका का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertising