गाड़ी की शीशा खोलकर चोरी किया पर्स और दस्तावेज

Saturday, Aug 19, 2017 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-22 में शॉपिंग करने आई महिला की गाड़ी का शीशा खोलकर चोरों ने पर्स और कीमती सामान चोरी कर लिया। महिला ने गाड़ी सैक्टर-22 स्थित नागपाल ट्रेडिंग कंपनी के सामने पार्क की थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

पंजाब निवासी एक महिला शुक्रवार दोपहर सैक्टर-22 स्थित मार्कीट में शॉपिंग करने आई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी कार नागपाल ट्रेडिंग कंपनी के सामने पार्किंग में पार्क कर दी। जब वह लौटकर आईं तो कार का शीशा खुला था और पर्स और अन्य दस्तावेज चोरी हो गए थे। शिकायतकत्र्ता के अनुसार  पर्स में 2500 रूपए कैश सहित जरूरी दस्तावेज भी थे। सैक्टर 17 थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

Advertising