शहर में इन 9 जगहों पर लगेंगी पटाखों की अस्थाई दुकानें

Tuesday, Oct 08, 2019 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): इस बार दीपावली पर चंडीगढ़ में नौ स्थानों पर पटाखों की अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। इस बार भी करीब 96 लोगों को पटाखे बेच ने के लाइसैंस जारी होने हैं व इनके लिए अब तक 1200 लोगों ने आवेदन भी दिया है। सोमवार को इन लोगों का पंजीकरण शुरू हो गया। इन स्टोलों की अलाटमैंट के लिए ड्रा आगामी 18 अक्तूबर को निकाला जाएगा। 

 

प्रशासन के सम्पदा विभाग ने इन स्थानों की बुकिंग संबंधी जानकारी नगर निगम और प्रशासन से जानकारी मांगी थी जिसका आज प्रशासन ने चयनित स्थानों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दे दिया।  18 अक्तूबर को लकी ड्रॉ के माध्यम से दुकानें आवंटित होंगी। उसके बाद दुकान लगाने की अनुमति दी जायेगी। सम्पदा विभाग ने पटाखों की दुकान लगाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी 9 स्थानों पर ही दुकानें लगाने का निश्चय किया है।

 

12 अक्तूबर के आसपास आयोजित किया जाए ड्रा 
चंडीगढ़ क्रैकर्स सेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंदर गुप्ता ने कहा कि  लगभग 22 अक्टूबर तक लाइसेंस दिए जाएंगे और यह दिवाली उससे सिर्फ पांच दिन बाद है। 

 

पटाखा विक्रेता को सामग्री खरीदने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए। गुप्ता ने कहा कि वह लोग  चाहते थे कि लॉट का ड्रा 12 अक्तूबर के आसपास आयोजित किया जाए। कम से कम पटाखा विक्रेता को अपना स्टॉक खरीदने के लिए एक सप्ताह का
 समय मिलता।

 

एस्टेट ऑफिस में मिलेंगे फॉर्म
अधिकारियों का कहना है कि  वायू प्रदूषण और नॉयस पॉल्यूशन को देखते हुए तय मानक से ज्यादा पटाखे दुकानदार नहीं रख सकेंगे। चंडीगढ़ के क्रैकर्स सेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इस बार स्टालों के लिए ड्रा काफी देर से निकल रहा है जबकि पटाखों की मांग तो दशहरा से ही शुरू  हो जाती है। चंडीगढ़ प्रशासन प्रत्येक फॉर्म के लिए 100 रुपए और प्रत्येक आवेदक से शुल्क के रूप में 500 रुपए लेगा। इसके लिए फॉर्म एस्टेट ऑफिस में उपलब्ध होंगे।

 

यहां होंगे उपलब्ध
प्रशासन व निगम द्वारा उनकी भूमि पर पटाखों के स्टाल लगाने की अनुमति मिलने के बाद अब शहर में सैक्टर-43 की अपनी मंडी मैदान,सेक्टर-46 में नया रामलीला मैदान, सेक्टर-33 सी में खाली पड़े मैदान,सेक्टर-37 सी में मंदिर के पास खाली  मैदान,सेक्टर-24 का दशहरा मैदान,सेक्टर 29 की अपनी मंडी,रामदरबार में कार बाजार वाले मैदान,मनीमाजरा का मैदान व सेक्टर-20 की मस्जिद के मैदान में पटाखे उपलब्ध होंगे।

pooja verma

Advertising