केंद्रीय बजट में हरियाणा की उम्मीदों को झटका

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 08:06 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल/पांडेय): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से हरियाणा की उम्मीदों झटका लगा है। बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एन.सी.आर. क्षेत्र में आने वाले 14 जिलों के लिए विशेष पैकेज की मांग को दरकिनार कर दिया गया। बजट में इसको लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके अलावा भी बजट की अन्य घोषणाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। हरियाणा सरकार एन.सी.आर. में के.एम.पी. एक्सप्रैस-वे और उसके साथ 2.5 लाख हैक्टेयर के बनने वाले 5 शहरों को लेकर भी अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा के लिए विशेष रेल प्रोजैक्ट को लेकर भी केंद्रीय वित्त मंत्री ने कोई प्रावधान नहीं किया। हालांकि 2022 में रेल आॢबटल प्रोजैक्ट के लिए हरियाणा को केंद्र से 874 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा बजट में नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, गन्नौर में इंटरनैशनल हॉॢटकल्चर मार्कीट को भी झटका लगा है।

 

 

 


मुख्यमंत्री ने एन.सी.आर. के लिए मांगा था विशेष पैकेज 
केंद्रीय बजट से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों की मीटिंग हुई थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के एन.सी.आर. जिलों के लिए विशेष पैकेज की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री का कहना था कि एन.सी.आर. के जिलों के लिए यदि विशेष पैकेज मिलता है तो वहां औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा लेकिन हरियाणा की इस विशेष मांग को केंद्रीय बजट में पूरा नहीं किया गया।
 

 

 

हरियाणा के बजट को लेकर मीटिंगों में व्यस्त सी.एम.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के आगामी बजट को लेकर प्री-बजट बैठकों में व्यस्त हैं। 2023-24 बजट को लेकर वह अलग-अलग विभागों और संगठनों के साथ बैठ कर बजट पर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि केंद्रीय बजट के बाद निर्यात बढ़ाने वाले उद्योग पर हरियाणा सरकार फोकस करेगी। इसकी वजह है कि रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में उद्योगों का सरकार को हमेशा सहयोग मिलता रहता है। मुख्यमंत्री का कहना है कि उनके बजट में समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व की तरह से इस बार हरियाणा का पूरा बजट अंत्योदय की भावना से तैयार किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News