चोरों ने मंदिर को भी नहीं बक्शा, CCTV में कैद हुई वारदात

Thursday, Jun 04, 2020 - 02:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप) : देश में जहाँ लोग कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चोरों ने वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ सैक्टर-8 का सामने आया है। जहां पर चोर मंदिर का गेट, गुल्लक, भगवान के जेवरात और बर्तन लेकर फरार हो गए। 

यह सारी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। अब पुलिस सी.सी.टी.वी. की मदद से आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है । 

वहीं पुलिस ने मंदिर में लगे सी.सी.टी.वी. को खंगाला जिसमें आरोपियों की तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों के आधार पर उनकी तलाश जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस की गिरफ्त में कितनी जल्दी यह आरोपी आते हैं। 
 

Priyanka rana

Advertising