सुबह उठने के बाद उड़े युवक के होश, पुलिस को दी शिकायत

Monday, Apr 15, 2019 - 07:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): मौलीजागरां स्थित एक घर से चोरों ने 40 हजार की नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर मालिक मंजूर अहमद ने की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंजूर ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। 

 

गत मंगलवार की रात वह घर पर सो रहा था। इस दौरान उसकी कमीज की जेब में 35-40 हजार रुपए की नकदी रखी थी। घर पर जाली का दरवाजा ही लगाया था। 

 

सुबह उसने देखा कि जैब से नकदी और गैस सिलैंडर कोई चुरा ले गया। इसकी शिकायत मौलीजागरां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

pooja verma

Advertising