PG हाऊस में सो रही लड़कियों के मोबाइल व नकदी चोरी

Thursday, Oct 18, 2018 - 12:26 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस स्टेशन फेज-1 अधीन आते क्षेत्र फेज-5 स्थित एक पी.जी. में घुस कर दो अज्ञात युवक वहां सो रही पांच लड़कियों के मोबाइल चोरी करके ले गए। चोरी संबंधी लड़कियों ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता लड़की खुशबू कंडा निवासी मकान नंबर-1854, फेज-1 मोहाली ने बताया कि वे कुछ लड़कियां उक्त मकान की दूसरी मंजिल पर रहती हैं। उनमें से एक लड़की सुबह साढ़े तीन बजे अपने गांव जाने के लिए निकल गई थी जिस कारण घर खुला रह गया था। कमरे में सभी लड़कियां सो रही थीं। सुबह उठकर देखा तो सभी के मोबाइल चोरी हो चुके थे।

अलसुबह चार बजे घर में घुसे अज्ञात युवक :
शिकायतकर्ता ने बताया कि उस लड़की के जाने के बाद करीब सवा 4 बजे दो अज्ञात युवक घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में घुसे तथा कमरे से पांच लड़कियों के मोबाइल तथा एक लड़की के 3 हजार रुपए चोरी कर ले गए। 

उसने बताया कि कमरे में से जिन लड़कियों के मोबाइल चोरी हुए हैं उन लड़कियों ने अपने मोबाइल के आई.एम.ई.आई. नंबर भी नोट करके पुलिस को दे दिए हैं।

Priyanka rana

Advertising