रिटायर्ड लैफ्टिनैंट जनरल के घर से पिस्टल व सामान चोरी

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 08:53 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर-18 में रह रहे एक रिटायर्ड लैफ्टिनैंट जनरल के घर से चोरों ने लाइसैंसी पिस्टल और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सैक्टर-18 निवासी रिटायर्ड लैफ्टिनैंट जनरल गुरजीत सिंह ढिल्लों बीते दिनों राजस्थान में अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। 

इस दौरान उनके घर पर कोई नहीं था। कुछ दिन बाद उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाते ही वह वापस आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास के घरों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। ढिल्लों के अनुसार चोर उनके घर में रखी उनकी 7.62 एम.एम. की लाइसैंसी पिस्टल, 14 नल और कुछ कपड़े चुराकर ले गए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News