मकान के पीछे से घुसा चोर, उड़ाया कीमती सामान और नकदी
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 12:35 PM (IST)
चंडीगढ़ (सुशील) : सैक्टर-40 स्थित घर में घुसकर चोर नगदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। वारदात के समय मकान मालिक घर में सो रहा था इसलिए उन्हें चोर की भनक तक नहीं लगी। मकान मालिक राजेश पुरी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने जब सी.सी.टी.वी. में कैमरा खंगाला तो एक चोर कैद हो गया। मकान मालिक ने बताया कि चोर मकान के पीछे से किचन की खिड़की तोड़कर अंदर आया था। चोर ने कमरे में रखा पर्स चोरी किया। जिसमें आठ हजार रूपए थे।
वारदात के समय पुरी की सास किचन के साथ वाले कमरे में और पुरी पहली मंजिल पर सो रहे थे। चोर मकान के पीछे से घुसा और आगे मेन गेट से फरार हो गया। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने सी.सी.टी.वी. की मदद से चोर की पहचान कर रही है।