शादी में था परिवार, घर से उड़ाया 6 लाख कैश

Saturday, Feb 22, 2020 - 12:06 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : खुड्डा अलीशेर में एक घर से चोर 6 लाख कैश और लाखों के गहने उड़ा ले गए। शकुंतला देवी अपने परिवार के साथ हरियाणा में किसी जानकार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घर का ताला तोड़े बिना ही इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई ऐसा शख्स ही है जिसे घर में रखी नकदी व गहनों के बारे में जानकारी थी। 

किसी जानकार की ही करतूत :
पुलिस को दी शिकायत में शकुंतला देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को हरियाणा में अपने जानकार के यहां शादी समारोह में गई थी। वे 19 फरवरी को घर लौटी थी। घर में आने के बाद पता चला कि 6 लाख कैश और लाखों के सोने-चांदी के गहने गायब हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सैक्टर-11 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Priyanka rana

Advertising