दुकान से 3 लाख के स्पेयर पार्ट्स चोरी, 2 महिलाएं CCTV में कैद

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 11:18 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : इंडस्ट्रीयल एरिया फेस-1 स्थित दुकान से 2 अज्ञात महिलाओं ने करीब 3 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट चोरी कर लिए। पुलिस ने दुकान के  मैनेजर राज कुमार राणा की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

राणा के अनुसार यहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में चोरी करने आई 2 महिलाएं दुकान में प्रवेश करते हुए  और बाहर जाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों महिलाओं ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार राणा ने बताया कि 15 जुलाई का सुबह के करीबन 9.30 बजे वह दुकान पर पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद उन्होंने देखा कि यहां गोदाम के भीतर काफी सारे स्पेयर पार्ट नहीं हैं। 

तड़के 4 बजे की वारदात :
उन्होंने जब गोदाम का निरीक्षण किया और यहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज चैक की तो पाया कि तड़के करीब 4 बजे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए 2 महिलाओं ने गोदाम के पीछे शटर को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और करीब 20 मिनट बाद वे महिलाएं सामान चोरी कर वहां से निकल रही हैं। 

उन्होंने सूचना इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि आरोपी महिलाएं दुकान में रखे करीब 3 लाख रुपए की कीमत के स्पेयर पार्ट चोरी कर ले गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News