लड़की को अगवा करने वाला युवक काबू

Monday, Nov 26, 2018 - 11:15 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): गांव सफीपुर की लड़की गत दिनों संदिग्ध रूप में गायब हो गई थी, पुलिस ने उसे ढूंढ लिया है। लड़की को अगवा करने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विजय कुमार है जो जिला कपूरथला का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक उक्त लड़की कुछ दिन पहले हरियाणा के करनाल शहर से संदिग्ध रूप में गायब हो गई थी। करनाल में लड़की अपने परिजनों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी।

जहां पर उसकी मुलाकात कपूरथला निवासी विजय के साथ हुई। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। लड़की के परिजनों ने शिकायत दी तो पुलिस ने लड़की के मोबाइल फोन को ट्रेस करना शुरू कर दिया। पुलिस स्टेशन सोहाना में विजय के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 363, 366ए के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

bhavita joshi

Advertising