लाभ से वंचित पंजाब यूनिवर्सिटी के यह कर्मी, काट रहे चक्कर

Friday, Jun 16, 2017 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी के जो कर्मी मई में सेवानिवृत्त हो चुके हैं वे अभी सेवानिवृति लाभ से वंचित हैं।  लाभ पाने के लिए वे पी.यू. के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मई में करीब 10 कर्मी सेवानिवृत हुए, जिन्हें अपनी सेवानिवृती के  बाद मिलने वाले लाभ पाने के लिए इन दिनों पी.यू. के अकाऊंट्स ब्रांच के चक्करकाटने पड़ रहे हैं। हालांकि पी.यू. प्रबंधन के मुताबिक पी.यू.का रिकॉर्ड गत 14 मई को हुई अगजनी की घटना में राख हो गया है। ऐसे में अभी उन्हें लाभ मिलने में थोड़ा समय लगेगा वहीं पी. यू. प्रबंधन के मुताबिक उनका सारा डाटा  सर्वर पर पड़ा है। कर्मियों का कहना है कि अगर डाटा सर्वर पर है तो उन्हें लाभ से वंचित क्यों रखा जा रहा है। 

 

सेवानिवृत्ति के बाद कर्मी साल तक  पी.एफ. का पैसा रख सकता है पी.यू. के पास: देखा जाए तो पी.यू. से सेवानिवृति के बाद कर्मी साल तक पी.एफ. का पैसा पी.यू. के पास रख सकता है। इसका ब्याज भी कर्मियों को मिलता है लेकिन कुछ कर्मचारी साल बाद भी पी.एफ. के पैसे नहीं निकालते हैं और उन पैसों का ब्याज फिर पी.यू. के पास ही रहता है जो सेवानिवृत कर्मियों को नहीं मिलता। ऐेसे में पिछले साल 2016 में मई में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीयों को पी.एफ. का इंतजार है। 

 

सर्विस बुक्स जली: पी.यू. के  अकाऊंट्स ब्रांच में आगजनी में कर्मियों की सर्विस बुक्स जल गई थी लेकिन पी.यू.प्रबंधन का कहना है कि  कर्मियों का वेतन का रिकार्ड  सर्वर पर है। वहीं कर्मचारियों को  पी.यू. प्रबंधन ने अकाउंटस ब्रांच में आग लगने के बावजूद सभी को वेतन समय पर दे दिया था। 

 

पी.यू. में जो कर्मचारी काम करते हैं वे यहां से सेवानिवृत्ति के साल बाद पी.एफ निकलवा सकते हैं। हालांकि जो कर्मचारी सत्र 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें भी पैसे निकलवाने के लिए पी.एफ. के पैसे निकलवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। इन कर्मचारियों से एप्लीकेशन ली जा रही है ताकि उनका पी.एफ. अदा किया जा सके हालांकि इसका भी कोई भी फायदानहीं हुआ है। 


 

Advertising