इलैक्ट्रोनिक शोरूम का ताला खोल कर्मी ने चुराए 12 लाख

Tuesday, Feb 18, 2020 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): सैक्टर-28 स्थित एक इलैक्ट्रोनिक शोरूम के ताले खोल कर वहीं काम करने वाले कर्मचारी ने 12 लाख रुपए चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी देर रात शोरूम की चाबियां लेकर पहुंचा और इसके ताले खोलकर पूरी तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी काफी समय से शोरूम में काम कर रहा था और उसने संचालक को अपना असली नाम भी नहीं बता रखा था। आरोपी यू.पी. का वाला है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें यू.पी. रवाना हो गई हैं। 

 

सी.सी.टी.वी. कैमरों  में हुआ कैद 
आरोपी बीती देर रात शोरूम के बाहर पहुंचा था। उसने चाबी से ताले खोले और काऊंटर से लाखों रुपए उड़ाकर फरार हो गया। शोरूम के संचालक ने सुबह आकर देखा तो वह कर्मी दुकान खोलने के लिए नहीं पहुंचा था। उसका इंतजार करने के बाद जैसे-तैसे शोरूम को खोला तो 12 लाख रुपए गायब पाकर उनके होश उड़ गए। 

 

सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की तो कर्मचारी इसमें साफ नजर आया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

pooja verma

Advertising