पिता एक साल से कर रहा था बेटी से रेप, पीड़िता ने दिया मृत बच्चे को जन्म

Saturday, May 16, 2020 - 11:57 AM (IST)

पंचकूला (चंदन) : एक बाप अपनी ही बेटी से पिछले एक साल से रेप कर रहा था। वीरवार को पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर सैक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां पर पीड़िता ने मृत बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से महिला थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर-20 थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के साथ उसका ही पिता पिछले एक साल से रेप कर रहा था। वह अपनी 9 साल की बेटी पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक साल पहले यहां आई थी। वह पहले अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। जब घर में कोई नहीं होता था तो उसका पिता उसके साथ रेप करता था और उससे मारपीट करता था।
 

Priyanka rana

Advertising