नाबालिगा को शराब पिला कर रेप करने वाले दोनों आरोपी काबू

Tuesday, Jul 17, 2018 - 05:03 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): पुलिस ने करीब आठ महीने पहले मोहाली गांव में एक नाबालिग लड़की को शराब पिला कर उसके साथ रेप के आरोपियों को काबू किया।  पुलिस स्टेशन फेज-1 से ए.एस.आई. लखबीर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2017 को दोनों आरोपी अपने मकान की पहली मंजिल पर रह रही एक नाबालिग लड़की को अपने कमरे में ले गये थे। 

 

कमरे में दोनों ने लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया था और फिर फरार हो गए थे। पुलिस स्टेशन फेज-1 में लड़की की माता के ब्यानों पर सागर तथा गगनदीप सिंह खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 तथा पोस्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों अभी तक फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Punjab Kesari

Advertising