15 सवारियों से भरी गाड़ी का पहिया खुला, ट्रक से टकराई, 2 घायल

Thursday, Apr 18, 2019 - 01:53 PM (IST)

कालका/पिंजौर: (विजय/तरसेम): परवाणू-पिंजौर बाईपास पर अचानक एक गाड़ी अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 15 सवारियां बैठी थी, इनमें 2 घायल हो गई। 

 

वहीं पंचकूला से पिंजौर स्कूटी पर जा रही मां व बेटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में मां-बेटी को पंचकूला के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पिंजौर निवासी पूनम खन्ना ने बताया कि मां सुषमा पंचकूला जा रही थी कि टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच जुटी है।


 

pooja verma

Advertising