थम-थम कर हुई बारिश, लुढ़का पारा

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 12:02 PM (IST)

चंंडीगढ़ (रोहिला): काफी दिनों से गर्मी और उमस का प्रकोप झेल रहे शहरवासियों के लिए वीरवार का दिन राहत लेकर आया। वीरवार तड़के से थम-थम कर होने वाली यह बारिश दिन में भी बीच-बीच में होती रही। तापमान 31 डिग्री सैल्सियस तक जा पहुंचा जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे था। है। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। 

 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में अच्छी बारिश होने के साथ-साथ मानसून के भी शहर पहुंचने के पूरे आसार हैं। वीरवार को 20.5 एम.एम बारिश दर्ज की गई और ह्यूमिडिटी 75 से 85 के बीच दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 48 घंटों में मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे देगा। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News