मंदिर के सेवादार ने संदिग्ध हालत में लगाया फंदा, मौत

Tuesday, Dec 31, 2019 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): सैक्टर-24 स्थित बसंती माता मंदिर में 22 वर्षीय सेवादार संदिग्ध हालत में पंखे पर लटकता मिला। सेवादार के पैर कुर्सी पर टिके हुए थे और गले में फंदा लगा था। मंदिर के कमेटी सदस्यों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सेवादार को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

मृतक की पहचान नयागांव निवासी 22 वर्षीय  दुर्गेश जोशी के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल पर क ोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक दुर्गेश के परिजनों ने बेटे को तंग करने और हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप मंदिर की कमेटी पर जड़ दिए। इसकी शिकायत उन्होंने एस.एस.पी. और सैक्टर-24 चौकी पुलिस को दे दी है। 

pooja verma

Advertising