डॉक्टर्स की हड़ताल ने पेशेंट्स को किया बेहाल !

Wednesday, Sep 07, 2016 - 11:04 AM (IST)

पंचकूला, (संजय): डाक्टरों की कमी के चलते जिला भर के अस्पतालों के डाक्टरों ने वर्कलोड ज्यादा होने के कारण सामान्य अस्पताल पंचकूला में दो घंटे ही हड़ताल करते हुए अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानियो को सामना करना पड़ा। 

 

मंगलवार को हरियाणा में डाक्टरों की भारी कमी के चलते हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसिस एसोसिएशन के आह्वान पर सभी अस्पतालों में सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई। 

 

एसोशिएसन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में डाक्टरों के 3150 पद स्वीकृत हैं लेकिन हरियाणा में करीब 2000 डाक्टर कार्य कर रहे हैं। पंजाब में हरियाणा के बराबर आबादी होने के बावजूद वहां 5400 डाक्टर काम कर रहे हैं। 

 

हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसिस एसोसिएशन डाक्टरों की कमी को पूरा करने का अपना सुझाव भी सरकार को दे चुकी है। यहीं कारण है कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है इसके चलते आज तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। 

 

डाक्टरों की कमी के कारण अस्पतालों में डॉक्टरों पर वर्कलोड बढ़ता जा रहा है, जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि वर्क लोड के चलते लोगों को गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों ने हड़ताल के लिए खेद जताया और ओ.पी.डी. समाप्त होने के सभी मरीजों को निपटाने की बात कहीं। 

 

सामान्य अस्पताल में रोजाना करीब 2000 मरीजों की ओ.पी.डी. होती है लेकिन मंगलवार को डाक्टरों की कमी के कारण सभी डाक्टर दो घंटे के लिए अस्पताल में काम रोककर हड़ताल में शामिल हुए। 

 

इस दौरान पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों से इलाज के लिए मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया और हालात बिगड़ते चले गए और अस्पताल में इलाज के लिए डाक्टरों के कमरों के बाहर भारी भीड़ जमा होने लगी। 

 

हालांकि लोगों को पता था कि डाक्टर हड़ताल पर हैं लेकिन इस उम्मीद के साथ डाक्टर साहब जैसे ही हड़ताल से खड़े होंगे, उनका इलाज के लिए नंबर जल्दी आ सकें और पूरा दिन अस्पताल में भीड़ बनी रही। 

 

 

 

Advertising