सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 12:35 PM (IST)

मोहाली (विनोद राणा): अब शहरी और ग्रामीण एरिया में दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुल पाएंगी। वहीं, ऑड-ईवन फार्मूले को भी खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट आफिस भी अपनी जरूरत के मुताबिक स्टाफ के साथ काम कर पाएंगे। हालांकि उन्हें सोशल डिस्टेंस समेत अन्य गाइडलाइन का पालन करना होगा।

 

जिले में कंटेनेमैंट जोन में 30 जून तक लॉकडाऊन जारी रहेगा। कंटनमेंट जोन में केवल जरूरी चीजों कौ ही सप्लाई होगी। वहीं मोहाली के डी.सी. गिरीश दयालन ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। जिसमें केस दर्ज करने से लेकर जुर्माने तक का प्रावधान है। दूसरी तरफ व्यापार मंडल के प्रधान बिनीत वर्मा ने फैसले का स्वागत किया है। वहीं, उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रॉपर्टी टैक्स व बिजली बिलों से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया संघर्ष जारी रहेगा।

 

यह  रहेगी पांबदी
 -65 साल के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दस साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर रहने की सलाह दी गई
- नाइट कर्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
-सभी सिनेमा हॉल, जिमनेजियम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमैंट पार्क, थियेटर्स, बार, आडिटोरियम, अंसैबली हाल बंद रहेंगे।
-सभी सोशल, राजनीतिक, स्पोट्र्स, एंटरटेनमैंट, अकेडमिक, कल्चर, धार्मिक व अन्य समारोह नहीं होंगे
-सार्वजनिक स्थान पर थूकना मना है
-सार्वजनिक स्थाल पर शराब, पान, गुटखा और तंबाकू की सार्वजनिक स्थान पर सेवन करने पर मनाही है। हालांकि बिक्री पर कोई रोक नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News