छात्र संघ चुनाव : 7 सितम्बर को पी.यू. कैंपस में कोड ऑफ कंडक्ट लागू

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2016 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि हंस) : पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे सम्बंधित कालेजों में छात्र संघ चुनाव 7 सितंबर को होंगे और उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित किए जाने का शैड्यूल है। चुनावों का शैड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया। यह शैड्यूल पी.यू. के वाइस चासलर प्रो. अरुण ग्रोवर ने जारी किया। इस अवसर पर डीन स्टूडैंट वैल्फेयर प्रो. नवदीप गोयल, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रो. जतिंद्र ग्रोवर, डी.एस.डब्ल्यू.( महिला) नंदिता मौजूद रही। 

 

चुनावों का शैड्यूल जारी होते ही पी.यू. में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। कोड ऑफ कंडक्ट के लागू होते ही कैंपस में स्टूडैंट यूनियनों द्वारा लगाए गए पोस्टर हटा दिए गए। वहीं, स्टूडैट्स अब स्टीकर लगाकर भी कैंपस में नहीं घूम सकेंगे। पी.यू. के विभिन्न गेट  और हॉस्टलों के बाहर पुलिस भी अलर्ट हो गई है और 24 घंटे कैंपस अब पुलिस की निगरानी में रहेगा।  

 

इसके आधार पर मिलेगी चुनावों में एंट्री :

75 फीसदी अटैंडैंस जरूरी :

पी.यू. के छात्र संघ चुनावों में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, उनकी 75 फीसदी अटैंडैंस होना जरूरी है। जिन्होंने वी.सी. की स्पैशल परमिशन से एडमिशन लिया है, उनकी अटैंडैंस रैगुलर होनी जरूरी है।  

 

बिना स्टीकर वाले फोर व्हीलर की एंट्री बैन :

मंगलवार से बिना स्टीकर वाले फोर व्हीलर की एंट्री बैन कर दी गई। अब चुनावों तक स्टूडैंट्स को गाड़ी पर लगाने के लिए नए स्टीकर नहीं दिए जाएंगे। 

 

आईकार्ड के बिना एंट्री बंद :

सभी स्टूडैंट्स को कैम्पस में आने के लिए अपना आईकार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। बिना आईकार्ड किसी भी स्टूडैंट्स को कैंपस में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

 

कैम्पेनिंग के नए रूल्स :

कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद गर्ल्स हॅास्टल में ग्रुप्स में जाकर अब चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा। स्टूडैंट व्यक्तिगत तौर पर हॉस्टल में जाकर प्रचार कर सकते हैं। 

 

रैली की लेनी होगी अनुमति :

कैंपस में स्टूडैंट्स अब कार रैली व भाषण पी.यू. प्रबंधन की परमिशन से ही कर सकेंगे। जनसभा या रैली के लिए पी.यू. प्रबंधन की ओर से शैड्यूल तय किया जाएगा। हास्टल नंबर-4, 5, 6 व 7 को संवेदनशील बताते हुए वहां अधिक सिक्योरिटी लगाई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News