सी.एच.बी. आई.टी. पार्क में फ्री होल्ड पर 5 एकड़ रैजीडैंशियल प्लॉट की करेगा ऑक्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 12:23 AM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) आई.टी. पार्क में फ्री होल्ड पर 5 एकड़ के रेैजीडैंशियल प्लॉट की ऑक्शन करेगा। इसका रिजर्व प्राइस 169 करोड़ रुपए करीब तय किया गया है। 8 मार्च को बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स की मीटिंग में यह प्रस्ताव अप्रूवल के लिए लाया जाएगा। बता दें कि बोर्ड प्राइवेट बिल्डरों को ये प्लॉट अलॉट करेगी ताकि वह यहां पर फ्लैट्स का निर्माण करवा सकें। 

 


इस संबंध में बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 5 एकड़ के रैजीडैंशियल प्लॉट की ऑक्शन करने का फैसला लिया है। पिछले काफी समय इन प्लॉट की ऑक्शन नहीं हो पाई है। अगर बोर्ड इस एक प्लॉट की ऑक्शन करने में सफल हो जाता है तो जल्द ही बाकी प्लॉट के ऑक्शन की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर 300 के करीब फ्लैट्स का निर्माण होगा, जिसे लोगों को बेचा जाएगा। 

 


पास्र्वनाथ डिवैल्पर्स से बोर्ड को वापस मिली थी 123 एकड़ भूमि 
बता दें कि वर्ष 2015 में बोर्ड को पास्र्वनाथ डिवैल्पर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी। इसके बाद से ही बोर्ड इसकी डिवैल्पमैंट के लिए लगा हुआ है। पिछले दो सालों से 18 साइट्स को डिवैल्प करने के लिए बोर्ड बोलीदाता ढूंढने में असफल रहा। 
यही कारण है कि बोर्ड ने बोलीदाताओं को लुभाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। यही कारण है कि बोर्ड फिर से बारी-बारी सभी प्लॉटों की ऑक्शन करने का प्रयास कर रहा है। 

 


दो साइट्स पर खुद फ्लैट्स का निर्माण करेगा बोर्ड  
बोर्ड ने 123 एकड़ भूमि में 20 साइट्स पर डिवैल्पमैंट करनी है, जिसमें से दो साइट्स पर 728 फ्लैट्स का निर्माण वह खुद करेगा। इसके लिए एनवायर्नर्मैंट क्लीयरैंस मिलनी बाकी है। बोर्ड ने पहली बार प्राइवेट कंसल्टैंट बाय डिजाइन हायर किया था, ताकि आई.टी. पार्क प्रोजैक्ट के जरिए प्राइवेट बिल्डरों के साथ मुकाबला किया जा सके और बेहतर डिजाइन के साथ फ्लैट्स तैयार किए जा सकें। बोर्ड की ओर से दो साइट्स 17 एकड़ भूमि पर फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें टू बैडरूम के 252,  थ्री बैडरूम के 448 और फोर बैडरूम के 28 फ्लैट्स शामिल होंगे। इनमें टू बेसमैंट पार्किंग और प्रत्येक फ्लैट्स के लिए दो कारों को पार्क करने की व्यवस्था रहोगी।  इसके अलावा सरफेस पर विजिटर्स के लिए भी वाहन करने की व्यवस्था होगी। ये सैवन स्टोरी फ्लैट्स होंगे। इसके अलावा मीटिंग में लीज होल्ड से फ्री होल्ड प्रॉपर्टी की ऑक्शन करने समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News