हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 11:44 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ यू.टी. में रजिस्टर होने वाले नए निजी और वाणिज्यिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट्स लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इसके लिए चार नोटिफाइड स्थान निर्धारित किए गए हैं जिनमें आर. एंड एल., सैक्टर-17, सैक्टर-42, एस.डी.एम. ईस्ट, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 चंडीगढ़ और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सैक्टर-18 चंडीगढ़ शामिल हैं। वाहनों के मालिक रोड टैक्स की रसीद के आधार पर 1 दिसम्बर 2017 से वाहन के लिए एच.एस.आर.पी. लगवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।

यदि, उपरोक्त शृंखला के वाहन के मालिक अपने वाहनों पर एच.एस.आर.पी. प्लेटें नहीं लगवाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस, यू.टी., चंडीगढ़ को ऐसे वाहनों के चालान करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News