ओवरब्रिज का काम शुरू होते ही बढ़ी लोगों की परेशानियां

Friday, Mar 01, 2019 - 10:30 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): सैक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज का काम वीरवार को शुरू हो गया। ठेकेदार और पी.डी.ब्ल्यू.डी. विभाग की आपसी चर्चा के बाद बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया है। रेलवे फाटक से जीरकपुर जाने वाले रास्ते को  बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने 31 जनवरी को 30 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया था जो 15 माह में तैयार होगा। 

 

वहीं लोगों को अब वैकल्पिक रास्ते बलटाना से एन.एच. 22 से ही पंचकूला के दूसरे हिस्सों से जाना पड़ेगा। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। परेशानी से 15 माह बाद लोगों को राहत मिलेगी। 

pooja verma

Advertising