चकमा देकर बुडै़ल जेल से कैदी फरार

Wednesday, Aug 31, 2016 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप शुक्ला): बुड़ैल जेल से मंगलवार सुबह एक कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि इसका पता जेल प्रशासन को शाम 5 बजे कैदियों की गिनती के दौरान चला। वहीं, जेल प्रशासन की शिकायत पर सैक्टर-49 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुड़ैल जेल से फरार कैदी अनिल पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने वर्ष 2012 में धारा 323, 324, 304 के तहत केस दर्ज किया था और वह यहां सजा काट रहा था। शाम को 5 बजे कैदियों की गिनती में बैरक का एक कैदी कम मिला। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरे जेल कैंपस की छानबीन करने के बावजूद कैदी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। जेल प्रशासन ने तुरंत सी.सी.टी.वी. कैमरे की चैकिंग करवाई। इस दौरान मालूम हुआ कि कैदी अनिल सुबह 10 बजे पुलिस कर्मियों को मिलने वालों के बीच में छिपकर चकमा दे फरार हो गया। कैदी अनिल भगौड़ा था और कुछ समय पहले ही पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया था।
Advertising