शादी का झांसा देकर नर्स से किया खिलवाड़, सच्चाई आई सामने तो...

Saturday, Feb 06, 2016 - 10:11 PM (IST)

चंडीगढ़: शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी सरिता राय ने बताया, कि आरोपी अंगपाल सिंह, मोहाली के निजी अस्पताल में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती से पिछले साल मिला था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और सिंह ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। 
 
युवती की आेर से शादी का दबाव डालने के बाद सिंह ने उसे बताया कि वह पहले से ही शादी-शुदा है और उसका एक बच्चा भी है। राय ने कहा, ‘‘यह सुनने के बाद लड़की स्तम्ध रह गई और उसने अपनी शादी की बात छुपाने के लिए आरोपी से झगड़ा किया। इसके बाद अंगपाल ने अचानक क्रोध में आकर उसके उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 
 
पेट्रोल से आग लगने के कारण वह करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। उसने गुस्से में आकर एेसा करने के लिए महिला से माफी मांगी और इलाज का सारा खर्च उठाने को कहा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाक देने का वादा भी किया।’’ कुछ दिनों के बाद लड़की ने आरोपी को बुलाकर उसे इलाज का खर्च बताया। 
 
इसके बाद आरोपी ने उसे सेक्टर 63 में किराए के मकान में बुलाया। जांच अधिकारी ने बताया, ‘‘कल, जब वह लड़की उसके फ्लैट पहुंची तो उसने उसके जले हुए घावों से छेड़छाड़ करके उसे प्रताडि़त किया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।’’ उन्होंने बताया कि घर से बाहर आने के बाद लड़की ने मदद की गुहार लगाई। 
 
एकत्रित लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इसके बाद युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया, जहां उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई। लड़की का बयान भी रिकार्ड किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राय ने कहा, कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  
 
 
 
 
Advertising