ट्राईसिटी में 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत 4217 नए मामले

Monday, Jan 17, 2022 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल) : शहर में रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। 38 साल के पुरुष को जी.एम.एस.एच. में ब्रॉट डैड लाया गया था, जिसके बाद मरीज कोविड पॉजीटिव कन्फर्म हुआ। मरीज सैक्टर-25 का रहने वाला था। मरीज ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई हुई थी। वहीं रविवार को 1358 कोविड केस कन्फर्म हुए। हैल्थ डिपार्टमैंट के मुताबिक अभी तक जिन मरीजों की मौत कन्फर्म हुई है, उनमें कोविड के साथ ही दूसरी कई तरह की बीमारी भी एक बड़ी वजह रही है। इस महीने में अभी तक 8 कोविड पॉजीटिव मरीजों की मौत शहर में हो चुकी है, ज्यादातर सभी मरीजों की उम्र 50 साल से ऊपर रही है, लेकिन यह अभी तक का सबसे कम उम्र का मरीज था, जिसकी मौत कन्फर्म हुई है। 

 


वहीं रविवार को एक मौत सहित शहर में 1358 कोविड केस कन्फर्म हुए। मरीजों में 722 पुरुष और 636 महिला हैं। सबसे ज्यादा मरीज मनीमाजरा से 107 कन्फर्म हुए। कोविड पॉजिटिविटी रेट 22.49 प्रतिशत रहा। एक हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट 23.42 प्रतिशत रहा। कुल मरीजों की संख्या अब 77628 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6039 सैंपल्स टैस्ट हुए। शहर में हफ्ते से एवरेज केस 1315  कन्फर्म हो रहे हैं। 665 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस शहर में 9203 हो गए हैं। हैल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, ऐसे लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। वैक्सीन इस वक्त बहुत जरूरी हो गई है। जिसकी मदद से इंफैक्शन की गंभीरता को कम किया जा सकता है। 

 


पंचकूला में 1028 कोरोना पॉजिटिव 
 पंचकूला में शनिवार को 2167 लोगों के  कोरोना की जांच के सैंपल लिए थे, जिनमें पंचकूला के 718 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 310 कोरोना के मरीज बाहर से हैं। कोरोना पॉजिटिव दो लोगोंं की मृत्यु हुई है। मृतकों की पहचान 59 वर्षीय भोगपुर व 79 वर्षीय सैक्टर-26 निवासी के रूप में हुई हैं। अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 2845 पहुंच गई है। 

 


मोहाली में 1831 नए केस आए सामने 
मोहाली में रविवार को 1831 नए केस सामने आए। वहीं 5 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। सबसे ज्यादा केस मोहाली शहर से 806 कंफर्म हुए हैं, वहीं ढकौली में भी 378 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7804 पहुंच गई है और अब तक कोरोना के कारण 1085 लोगों की मौत हो गई है। 
 

Ajay Chandigarh

Advertising