घर से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, 6 को ठहराया जिम्मेदार

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 12:34 PM (IST)

नयागांव (मुनीष): मलोया-तोगा मार्ग पर एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार (47) निवासी मलोया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार बहलोलपुर में रेत-बजरी का काम करता था और 5-6 दिन से घर से लापता था। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी हुई थी। 

 

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए संग्राम सिंह, मोदी, गुरमुख सिंह, बिक्रम सिंह और 2 अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. राजेश हस्तीर ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News