तीन डिग्री तक गिरा पारा, फिर एक्टिव होगा वैस्टर्न डिस्टर्बैंस

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 08:47 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि): पिछले दिनों की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था और दिन गर्म होने शुरू हो गए थे। लेकिन रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिन का तापमान एकदम तीन डिग्री जा गिरा। दिनभर शीत लहर चलने से ठंड का अहसास होता रहा। कभी धूप और कभी छांव का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में शहर में फिर से बारिश की संभावना है। वैस्टर्न डिस्टर्बैंस सक्रिय होने के कारण बारिश होगी। मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम बदलता रहेगा। 

मौसम का हाल 
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सैल्सियस रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News