चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आखिरी फ्लाइट अब रात 11.25 पर

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 01:18 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन यादव): शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अब पहली सितंबर से रोजाना दो नई डोमैस्टिक फ्लाइट उड़ान भरेगी। इन फ्लाइट से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इस एयरलाइंस को स्लॉट भी अलॉट कर दिया गया है। इनमें से एक फ्लाइट एयरपोर्ट से रात 11 बजकर 25 मिनट पर अंतिम फ्लाइट बैंग्लुरू के लिए उड़ान भरेगी। एयरलाइंस ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ.अजय वर्मा ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चंडीगढ़-बेंगलुरू के लिए दो न्यू फ्लाइट् संचालित करने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि विंटर शैड्यूल में चंडीगढ़ से और भी डोमैस्टिक फ्लाइट मिल सकती है। इसकी प्रक्रिया शुरू है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के सवाल पर कहा कि अभी शहरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अथॉरिटी के तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि यूरोप के देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करें। इसके लिए  एयरलाइंस से बातचीत चल रही है। 
बैंग्लुरू दो नई फ्लाइट रोज भरेगी उड़ान
एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोजाना चंडीगढ़ से ैंबैंग्लुरू के लिए दो फ्लाइट् शुरू की जा रही है। इनमें से चंडीगढ़ से पहली फ्लाइट दोपहर 4 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरेगी और बैग्लुरू में शाम सात बजकर 40 मिनट पर लैंड करेगी।  दूसरी फ्लाइट् रात 11.25 बजे उड़ान भरकर रात 2 बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगी। दूसरी तरफ से बैग्लुरू से पहली फ्लाइट एक बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 4 बजकर 10 मिनट पर लैंड करेगी। दूसरी फ्लाइट् बैंग्लुरू से शाम 8 बजे बजे उड़कर और चंडीगढ़ 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। इसका किराया 4100 रूपए तय किया गया है और यह फ्लैक्सी फेयर पर आधारित होगा। यह दोनो फ्लाइट एयरबस-320 होगी जिसमें 150 सीट उपलब्ध होगी।
अभी रात में सिर्फ दिल्ली के लिए थी उड़ान
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से अभी अंतिम फ्लाइट एयर इंडिया की दिल्ली के लिए रात 10 बजकर 55 मिनट पर जाती थी। अब एक सितंबर से चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रात 11 बजकर 25 मिनट पर आखिरी उड़ान शुरू हो रही है। यह एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट् होगी जो रात 11.25 बजे बैंग्लुरू के लिए उड़ान भरेगी, क्योंकि भले ही अथॉरिटी के तरफ से एयरपोर्ट को 24 घंटे ऑप्रेट करने का दावा किया जाता रहा हो लेकिन सच्चाई यह है कि रात 10.55 बजे के बाद कोई फ्लाइट् उड़ान नही भरती थी जबकि एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट रात एक बजकर 05 मिनट पर पहुंचती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Related News