हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): सैक्टर-50 स्थित एडवोकेट सोसायटी के पास 2 कारों की भिड़ंत में घायल हुए व्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल का उपचार सैक्टर-32 अस्पताल में चल रहा था। मृतक की पहचान एम.एल. महाजन के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर सैक्टर-49 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले 2 कारों में टक्कर हुई थी। इसमें कार चालक घायल हो गया था। 

शिकायतककर्ता अपने पति के साथ कार में जा रही थी कि अचानक पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों ने पी.सी.आर. को  दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मालमा दर्ज कर घायल को सैक्टर-32 सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैक्टर 49 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News