37.2 डिग्री सैल्सियस के साथ मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Wednesday, Apr 18, 2018 - 02:05 PM (IST)

चंडीगढ़(रोहिला): शहर में गर्मी प्रचंड होती जा रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान तापमान तीन डिग्री सैल्सियस ज्यादा रहा। पिछले वर्ष 21 अप्रैल शहर का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया था। तब अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था। 

 

मंगलवार देर रात चली तेज हवाओं से शहर में कई पेड़ भी गिरे और इस कारण बिजली भी बाधित हुई। हालांकि सुबह होने तक मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अब शहर का तापमान बढऩे की बजाय घटेगा, क्योंकि आने वाले एक दो दिनों भीतर पश्चिमी विक्षोभ फिर से दस्तक देगा। 

 

मौसम विभाग के वैज्ञाानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक शहर में बादल छाए रहने से कभी धूप कभी छांव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन 20 अप्रैल को शहर में बारिश होगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 

 

मौसम का हाल
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सैल्सियस रहा। चंडीगढ़ ऐयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक शहर में बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंघी आने की भी संभावना बनी हुई है। 
 

Punjab Kesari

Advertising