नेशनल रिपोर्ट के आंकड़े चौकाने वाले, चंडीगढ़ में एचआईवी और एड्स फैला तेजी से

Monday, Jan 04, 2016 - 12:57 PM (IST)

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में एचआईवी पॉजिटिव के बहुत सारे केस सामने आए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बालिगों में यह रोग तेजी से फैल रहा है। यह रिपोर्ट्स नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाईजेशन द्वारा बनाई गई है। चंडीगढ़ की एड्स कंट्रोल सोसाइटी की डायरेक्टर डॉ विनीता गुप्ता इस बात से सहमत नहीं है कि चंडीगढ़ में एड्स के मरीजों में गिरावट आई है। 

 
नाको और यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने इंडिया में एड्स के बहुत सरे आंकड़े सामने लाए है। जिस से देश में एड्स के फैलने और इसके का पता चला है। इन आंकड़ों और रिपोर्ट्स से पता चला है कि बहुत सारे लोग इस बीमारी से जूझ रहे है। उनको ट्रीटमेंट की बहुत जरुरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ में (14 - 49) के बीच की उम्र के बहुत सरे लोग एचआईवी से पीड़ित है। राष्ट्रीय औसत के मुताबिक चंडीगढ़ में 35% लोग इस बिमारी से पीड़ित है। 
 
राष्ट्रीय बालिग एचआईवी रिपोर्ट्स के अनुसार 2015 में चंडीगढ़ में 26%  केस सामने आए है। गत सालों की रिपोर्ट के अनुसार एचआईवी 2007 - 2015 तक  एडल्ट्स में बहुत तेजी से बढ़  रहा है। जो कि सबसे ज्यादा तेज़ी से चंडीगढ़, असाम, छत्तीसगढ़, गुजरात, सिक्कम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में फैला है। रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ में 15 से ज्यादा उम्र के एचआईवी पॉजिटिव केस निकले है। पिछले 6 सालों में इनकी गिनती और भी बढ़ गई है। 
 
2010 में 200 लोग इस बीमारी से पीड़िता थे जब कि अब 2013 में इनकी गिनती बढ़ के 240 हो गई है।2013 में  एड्स से मरने वाले लोगों की गिनती 78 थी। जो अब 2015 में बढ़ कर 87 तक पहुंच गयी है। चंडीगढ़ में एड्स और एचआईवी से पीड़ित लोगों की गिनती काम होने की वजाए उल्टा और भी बढ़ गई है।
Advertising