रात को कटी लड़की की चोटी, पुलिस को लिखित शिकायत नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 11:10 PM (IST)

नयागांव (मुनीष): नगर में चोटी कटने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। अब जनता कॉलोनी में सो रही एक युवती की रात को चोटी कट गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन किसी ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई। नयागांव के एस.एच.ओ साहिब सिंह ने कहा कि अगर कोई लिखित कार्रवाई देता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार रात को नीरू मकान की गैलरी में सो रही थी। सुबह करीब दो बजे उसकी मां कलावती उठी और ऊपर की मंजिल से नीचे आई तो उसने देखा कि नीरू की चोटी जमीन पर गिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत घर वालों को जगाया। मौके पर आसपास के लोग भी आ गए।

जनता कॉलोनी के अनिल कुमार व जौली चौटाला के कहने पर नीरू के परिजनों ने 181 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन चोटी कैसे कटी, इसका पता नहीं चल पाया।

नीरू के अनुसार जब वह उठी तो उसे बहुत तेज सिर दर्द हो रहा था। इस तरह की घटनाएं बढऩे से जनता कॉलोनी में डर का माहौल है। वहीं नजदीक ही स्थित सिंघादेवी में भी ऐसी ही घटना को लेकर चर्चा रही।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News