सैक्टर-22 में मिला पांच महीने की बच्ची का भ्रूण

Wednesday, Mar 13, 2019 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-22 के रिहायशी इलाके में पॉलीथिन के अंदर पांच महीने की बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को जब्त कर सैक्टर-16 अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

 

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि सैक्टर-22 स्थित मकान नंबर 1632 के पास भू्रण पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और प्लास्टिक का लिफाफा खोला तो इसमें पांच महीने की बच्ची का भ्रूण था। पुलिस अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई। 

    

pooja verma

Advertising