खुड्डा लाहौरा बनी पहली ब्यूटीफुल कालोनी

Saturday, Aug 27, 2016 - 02:08 AM (IST)

 चंडीगढ़, (राय): खुड्डा लाहौरा कालोनीवासियों को जंगली जानवरों तथा असामाजिक तत्वों से राहत दिलाने के लिए इलाके के पार्षद सौरभ जोशी ने जो वायदा किया था, आज उसे पूरा कर दिखाया, जिसके तहत कालोनी के साथ लगते जंगली इलाके के किनारों पर 9 लाख 80 हजार रुपए की लागत से हाई वोल्टेज लाइटों का उदघाटन जोशी ने एम.सी. इलैक्ट्रीकल विंग के एस.डी.ओ. संजीव कुमार के साथ सांझे तौर पर किया। अब खुड्डा लाहौरा चंडीगढ़ की पहली कालोनी बन गई है, जहां इतने बड़े स्तर पर लाइटें लगाने का काम इतने कम समय में पूरा हुआ हो। अभी तक शहर की कोई भी कालोनी में एल.ई.डी. लाइट्स नहीं हैं। 

 जोशी ने बताया कि रिहायशी इलाके में इन जानवरों के आने का हमेशा जानी नुक्सान का खतरा बना रहता है, जिस बारे उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया, जिसके परिणामस्वरूप इस जंगली एरिया तथा पटियाला-की-राव के साथ लगती खुड्डा लाहौरा कालोनी में हाई वोल्टेज लाइटों का प्रबंध किया गया है। इस प्रोजैक्ट को पूरा करने के लिए जोशी ने एस.डी.ओ. संजीव कुमार का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस प्रोजैक्ट को पूरा किया।

इस अवसर पर रैजीडैंट एसोसिएशन खुड्डा लहौरा कालोनी के प्रधान उमेर सिंह, आजाद सुधार कमेटी के प्रधान धर्म सिंह डोगरा, महासचिव राजिन्द्र सिंह, तरसेम कटोच, यूथ प्रधान दीपक कुमार, अजय कुमार भाजपा समिति प्रधान, नारायण दत्त जोशी, लक्ष्मण सिंह रावत, जयंत सिंह, विनोद कुमार, नरेश शर्मा, अंजू शर्मा, नीता मलिक, रोहित ठाकुर, एस.एस. तरियाल, अमित सोराए, नरेंद्र कुमार, ननकू राम, जिगरी कुमार, अमरदीप ठाकुर, एस.एस. विष्ट, ठेकेदार संजीव जैरथ मौजूद थे।

 
Advertising