श्री मनसा देवी मंदिर के कल खुलेंगे कपाट

Monday, Jun 08, 2020 - 12:40 PM (IST)

पंचकूला ( मीनाक्षी ) : पंचकूला स्तिथ श्री माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन मंगलवार से किए जा सकेंगे। प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर 9 तारीख से भक्तों के लिए खोला जाएगा। भक्तों के लिए सुबह 6 से रात 8:5 बजे तक हो माता के दर्शन कर पाएंगे। श्री माता मनसा देवी शक्ति पीठ  पूजास्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एस. यादव ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि श्री माता मनसा देवी शक्ति पीठ मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना 4500 लोग आ पाएंगे और 90-90 के स्लॉट में दर्शन कर पाएंगे। 

 

3 माह से धार्मिक स्थल थे बंद
कोरोना वायरस के चलते 3 माह से सभी धार्मिक स्थल बंद थे लेकिन अब आनलॉक-1 में मंदिर के द्वार लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी धार्मिक संस्थानों को सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखते हुए लोग दर्शन कर पाएंगे। श्री माता मनसा देवी शक्ति पीठ पूजास्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एस. यादव ने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड द्वारा सभी तैयारिया पूरी कर ली हैं और जल्द ही श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके दर्शन कर पाएंगे। 


 

pooja verma

Advertising